हरियाणा के सिरसा में आज रविवार को 5 घंटे नहीं रहेगी बिजली, जाने वजह ?

 
हरियाणा के सिरसा में आज रविवार को 5 घंटे नहीं रहेगी बिजली, जाने वजह ?
Naya Haryana : हरियाणा के सिरसा शहर वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा शहर में बिजली निगम की ओर से आज 10 मई रविवार को शहर के कई इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 132 KV sub-station बरनाला रोड सिरसा में नई फीडर लाइन चालू करने का कार्य के चलते निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। नई फीडर लाइन प्रक्रिया पूरी होते ही बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी। Haryana News

इन जगहों पर बिजली रहेगी बाधित

जानकारी के मुताबिक, बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह 9 से शाम करीब 2 बजे तक तक हाउसिंग बोर्ड, डीसी कॉम्प्लेक्स, मिनी सचिवालय और अग्रवाल कॉलोनी सहित आसपास के एरिया में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। JE ने बताया कि उपरोक्त में से कुछ एरिया में दोपहर 2 बजे से पहले बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की उम्मीद है।