Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

मौसम विभाग की मानें, तो आज हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश होगी। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरूग्राम और फरीदाबाद जिले में बारिश की संभावना जताई जा रही हैं।
IMD की मानें, तो आज चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है। वहीं शेष सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।