Haryana Weather Update: हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी शनिवार को भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज पूरा दिन काले बादल छाए रहेंगे और सुबह से ही कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो सकती है।
दरअसल, IMD चंडीगढ़ की मानें, तो आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते इन जिलों में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और तेज बारिश शुरू हो सकती है। वहीं प्रदेश के बाकी सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
तेज आंधी के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें, तो आज अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ बिजली चमकेगी और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। आज प्रदेश के कुरूक्षेत्र, करनाल,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,भिवानी,चरखी दादरी,रेवाड़ी,झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम जिले आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में 27 अगस्त तक होगी भारी बारिश
हरियाणा में मौसम विभाग ने आज से 27 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 23 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24,25, 24 और 27 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।