Haryana Weather Update: हरियाणा में 11 अगस्त तक होगी भारी बारिश, कल इन जिलों में खराब रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

 
There will be heavy rain in Haryana till August 11

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 5 अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कल यानी बुधवार को मौसम कैसा रहेगा और कहां-कहां बारिश होने की संभावना है। 

हरियाणा में मौसम विभाग 6 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

वहीं कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

जबकि, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।