Haryana Weather Update: हरियाणा के  गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले तीन घंटे में बदलेगा मौसम

 
There will be heavy rain in Haryana in the next three hours

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटों में मौसम बदलने वाला है। इसको लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग (चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट शाम 4.20 बजे जारी किया है। 

जिसमें बताया गया है कि अगले तीन घंटों में गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत,  महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर जिलों में बारिश हो सकती है। 

इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।