Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 
 There will be heavy rain in Haryana for three consecutive days

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 18 जुलाई से 24 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में 20,21 और 22 को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। आइए जानते हैं कि 18 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक का मौसम कैसा रहने वाला है। 

हरियाणा में आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सिरसा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा में कल इन जिलों में होगी बारिश

हरियाणा में कल यानी 19 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

 

हरियाणा में 20 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश 

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

हरियाणा में 21 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश

चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं  जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा में 22 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश 

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला,यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।