Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 16 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Aug 7, 2025, 07:16 IST

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
इसके अलावा अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं आज पानीपत,सोनीपत,रोहतक,चरखी दादरी,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश होने की संभावना है।