छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए युवा करें संघर्षदुनिया ने देखी है हमारे युवाओं की ताकत - डॉ अजय सिंह चौटाला

शिक्षा के लिए मनमानी फीस के खिलाफ जेजेपी लड़ेगी लड़ाईफीस स्ट्रक्चर कमीशन का गठन हो - दुष्यंत चौटाला
 
छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए युवा करें संघर्ष, दुनिया ने देखी है हमारे युवाओं की ताकत - डॉ अजय सिंह चौटाला

 

 

 

छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए ईंट से ईंट बजा देंगेशिक्षण संस्थानों को भाजपा-आरएसएस का अड्डा नहीं बनने देंगे - दिग्विजय चौटाला

 

24वें स्थापना दिवस पर इनसो ने उठाए युवाओं से जुड़े अनेक मुद्देसीजेपी नेता ने जताई सहमति

 

चंडीगढ़5 अगस्त। छात्र संगठन  इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के 24वें स्थापना दिवस पर हरियाणा में छात्र संघ चुनाव की बहालीशिक्षण संस्थानों में असमानबेतहाशा फीस वृद्धि और शिक्षण संस्थानों के हो रहे भगवाकरण का मुद्दा छात्रों ने उठाया। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता ने भी इनसो द्वारा उठाए गए मुद्दों पर खुलकर सहमति जताई और विद्यार्थियों के हर संघर्ष में साथ देने का वादा किया। बुधवार को चंडीगढ़ में इनसो द्वारा आयोजित छात्र विजय दिवस कार्यक्रम में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इनसो संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि देश को नई दिशा और नेतृत्व देने के लिए नई पीढ़ी को अगुवाई करनी होगी।

उन्होंने कहा कि नौजवानों में नेतृत्व करने की क्षमता संगठन में काम करनेचुनाव लड़ने और संघर्ष करने से बढ़ती है। देश को युवा नेतृत्व देने के लिए युवाओं को संगठित होकर संघर्ष करना पड़ेगा और सरकार को उनके अधिकार देने होंगे। डॉ चौटाला ने आह्वान किया कि हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए विद्यार्थियों को कड़ा संघर्ष करना होगा ताकि इनसो के अगले 25वें स्थापना दिवस को ऐतिहासिक रूप में मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान संगठित युवाओं की ताकत के आगे दुनिया ने सरकार को झुकते हुए देखा है।      

 

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश की 55 प्रतिशत आबादी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हुई है और शिक्षा व्यवस्था के हालात दयनीय है। उन्होंने कहा कि बेहतर एजुकेशन सिस्टम न होने के चलते हरियाणा के कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें खाली रह गई है। सरकारी शिक्षण संस्थानों में जहां मेडिकल की पढ़ाई 15 लाख रुपए में हो जाती है तो वहीं उसी पढ़ाई के लिए निजी शिक्षण संस्थानों में डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद बच्चे रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

दुष्यंत चौटाला ने सवाल किया कि फीस में इतनी बड़ी असमानता क्यूं है उन्होंने मांग उठाई कि मनमानी फीस पर लगाम लगाने के लिए फीस स्ट्रक्चर कमीशन का गठन होना चाहिए ताकि गरीब घर का बच्चा भी आसानी से शिक्षा पा सके। उन्होंने ऐलान किया कि विद्यार्थियों की फीस पर नियंत्रण के लिए जेजेपी बड़ी लड़ाई लड़ेगी।

 

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ अब तक जितने भी आंदोलन हुएउनको क्षेत्र और धर्म के नाम पर कमजोर करने के प्रयास किए गएलेकिन दिल्ली में हुए छात्रों के आंदोलन में भाजपा के ये हथकंडे नहीं चले। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में भी कभी जज तो कभी पुलिस भर्ती की परीक्षाएं लीक हुईलेकिन सजा किसी को नहीं मिली। दुष्यंत ने कहा कि पेपर लीक करने वाले लोगों पर कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है10 साल की सजाफास्ट ट्रैक कोर्ट व 10 लाख रुपए से एक करोड़ रुपए तक का जुर्माना नाकाफी है।

 

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं कॉमनवेल्थओलंपिक में देशभर में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे ज्यादा मेडल लाते हैलेकिन इसके बावजूद 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन गुजरात में किया जा रहा हैजो कि सरासर गलत है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स हरियाणा में करवाने की मांग उठाई। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने प्रत्यक्ष रूप छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए संकल्प लेते हुए कहा कि जब तक सरकार छात्र संघ चुनाव नहीं करवाएगी तक तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि अगले एक साल तक वे युवाओं को संगठित करके छात्र संघ चुनाव को लेकर संघर्ष करेंगे क्योंकि छात्र संघ चुनाव की बहाली जरूरी है। दिग्विजय ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं को अपने अधिकार के लिए सरकार को झुकाना आता है और चुनाव बहाली के लिए ईंट से ईंट बजा देंगे। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने शिक्षण संस्थानों के हो रहे भगवाकरण के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों को भाजपा और आरएसएस का अड्डा नहीं बनने देंगे।

उन्होंने मांग उठाई कि शिक्षण संस्थानों में या तो सभी राजनीतिक संगठनों को समान रूप से आयोजन करने की अनुमति मिलनी चाहिए अन्यथा किसी भी संगठन को न मिले। कॉकरोच जनता पार्टी की कोर टीम के मेंबर सुधीर सांगवान विशेष रूप से इनसो के कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन में दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला ने राजनीति से ऊपर उठते हुए पार्टी के बिना झेंडेबैनर के आंदोलन को मजबूती प्रदान की।

इनसो से जुड़े विद्यार्थियों ने आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनसो के स्थापना दिवस पर छात्रों के अधिकारों को लेकर जो-जो मांगे उठी हैउनके लिए मिलकर संघर्ष किया जाएगा। इनसो के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने मंच संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया और भारी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों का आभार जताया।

हाईकोर्ट ने जेबीटी शिक्षक भर्ती को ठहराया जायजमुझे क्यूं करवाई कठोर कारावास की सजा ? - डॉ अजय सिंह चौटाला

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों द्वारा 3206 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हाईकोर्ट ने जेबीटी शिक्षकों की भर्ती को जायज ठहराया है तो फिर मुझे 10 साल के कठोर कारावास की सजा क्यूं करवाई गई जबकि वे उस समय की हरियाणा सरकार में न तो मंत्री थेन ही किसी अन्य सरकारी पद पर थे और न ही भर्ती प्रक्रिया में उनका कोई रोल रहा। उन्होंने कहा कि राजनीति द्वेष के चलते षड्यंत्र के तहत जिन लोगों ने मुझे फंसायाउन्हें सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।