युवा महोत्सव ने विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का दिया सशक्त मंच : विधायक सतीश फागना

 
युवा महोत्सव ने विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का दिया सशक्त मंच : विधायक सतीश फागना

फरीदाबाद, 20 नवंबर।डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुक्रवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में विधायक एनआईटी सतीश कुमार फागना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर  प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी भगत सिंह, तथा आईटीआई तिगांव , मोहना, ऊंचगांव, फतेहपुर बिल्लौच, पाली, महिला फरीदाबाद के उप प्रधानाचार्यो  ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

महोत्सव के अंतिम दिन नुक्कड़ नाटक एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, 19 नवंबर को आयोजित लोक नृत्य (फोक डांस), लोक गायन (फोक सॉन्ग), पेंटिंग एवं वाद्य यंत्र वादन (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट) प्रतियोगिताओं सहित सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

1. लोक नृत्य- (फोक डांस)
प्रथम स्थान – मोनिका,राजकीय महिला आई टी आई फरीदाबाद
द्वितीय स्थान –पूजा, राजकीय आईटीआई ऊंचागांव महिला
तृतीय स्थान –रुचिका, राजकीय आईटीआई NIT फरीदाबाद

2. फोक  गायन (फोक सॉन्ग)
प्रथम स्थान – चंचल,राजकीय आई टी आई ऊंचागांव महिला
द्वितीय स्थान – कुमुद,राजकीय आई टी आई NIT फरीदाबाद
तृतीय स्थान –मोनिका, राजकीय आईटीआई महिला फरीदाबाद

3. पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – सलोनी, आई टी आई ऊंचागांव महिला
द्वितीय स्थान – राधिका, आई टी आई महिला फरीदाबाद
तृतीय स्थान – श्री कलपना, राजकीय आई टी आई NIT फरीदाबाद

4. लोक वाद्य यंत्र वादन (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट)
प्रथम स्थान – दीपक ग्रुप फरीदाबाद
द्वितीय स्थान – अमानत कुमार ग्रुप, सेंट कोलंबस स्कूल फरीदाबाद
तृतीय स्थान – साधना, राजकीय आई टी आई NIT फरीदाबाद

5. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – शिवानी,DAV कॉलेज फरीदाबाद
द्वितीय स्थान – जतिन, अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़
तृतीय स्थान –समीर, राजकीय आईटीआई NIT फरीदाबाद

6. कविता लेखन (पोएट्री) प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – पवन, पंडित जवाहर लाल कॉलेज फरीदाबाद
द्वितीय स्थान – अंजली कुमारी, राजकीय आई टी आई पाली
तृतीय स्थान – आरती पाण्डेय, राजकीय आई टी आई महिला फरीदाबाद
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, मेहनत एवं लगन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर आईटीआई आईटीआई तिगांव,मोहना,ऊंचगांव,फतेहपुर बिल्लौच ,पाली, महिला फरीदाबाद के उप प्रधानाचार्यो विभिन्न संस्थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि युवा महोत्सव केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, निखारने और उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन, सांस्कृतिक चेतना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं। शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में और अधिक मेहनत एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव का सफल आयोजन संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सहयोग का परिणाम है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का विकास करते हैं।

अंत में प्रधानाचार्य भगत सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, दर्शकों एवं सहयोगी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों के सामूहिक सहयोग एवं समर्पण से दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।