Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की हरियाणा में बीते दो दिनों की मौसमी हलचल और बारिश के बाद अब मौसम सामान्य और साफ होने लगा है। मौसम में नमी बढ़ने के साथ ही प्रदेशभर में सुबह और रात की ठंडक में इजाफा हो गया है।
मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम नारनौल में 13.0°C दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम (दिन का) तापमान गिरकर हिसार, सिरसा और बालसमंद में सबसे अधिक 29.3°C तक पहुंच गया, जबकि करनाल में दिन का पारा 21.6°C तक दर्ज हुआ।
विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
HAU हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली हवाएं प्रदेश में पहुंची।
इससे 31 अक्टूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
