8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए मल्लखम्भ खेल के ट्रायल 22 नवंबर को गुरुकुल लाढ़ौत में होंगे आयोजित - उपायुक्त सतबीर सिंह
रोहतक, 20 नवंबर: उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि खेल विभाग के निर्देशानुसार 22 नवम्बर 2026 को जिला रोहतक में 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए मल्लखम्भ खेल के खिलाड़ियों (लड़के व लड़कियों) के ट्रायल लिए जायेंगे।
सतबीर सिंह ने बताया कि ये ट्रायल विभाग द्वारा गठित कमेटी की देखरेख में गुरुकुल लाढ़ौत, जिला रोहतक में आयोजित किये जायेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने सम्बन्धित दस्तावेज दिखाने होंगे, जैसे - रिहायशी प्रमाण, आधार कार्ड, मैट्रिक सर्टिफिकेट की प्रति। इसके अतिरिक्त सभी खिलाड़ी अपने साथ अपना जन्म प्रमाण-पत्र, एक फोटो सहित निर्धारित तिथि/समय/स्थान पर 22 नवम्बर को प्रातः 9 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, अन्य राज्य का खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग नहीं ले सकते। खिलाड़ियों की जन्म की तिथि 01 जनवरी 2009 या उसके पश्चात अण्डर-18 की होनी चाहिए। उन्होंने जिला के सभी पात्र मल्लखम्भ खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित ट्रायल में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
