हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिसार यूनिट की टीम 06.01 ग्राम हिरोईन/चिट्टा के मामले मे नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।
हिसार 18 जुलाई 2026: हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की हिसार यूनिट ने कार्यवाही करते हुए गुप्त सुचना के आधार पर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
कार्यवाही का संचालन
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट हिसार सब इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह को मुखबिर खास से गुप्त सूचना मिली कि मलकीत सिंह उर्फ मलकीति पुत्र करनैल सिंह वासी पिरांवाली अपना मोटरसाईकिल नम्बर HR20AY 8406 मार्का स्पलैंडर बारंग काला लिये बाईपास पर पंडित वैष्णों ढाबा से थोडा पहले खडा है जिसके पास काफी मात्रा में नशीली पदार्थ हिरोईन है। जो किसी को बेचने की फिराक में है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ हिरोईन सहित काबू आ सकते है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से नशा तस्कर को नशीले पदार्थ हिरोईन सहित काबू किया। कानूनी औपचारिकता पूरी करते हुए आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 06.01 ग्राम हिरोईन नशीला पदार्थ बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों कि पहचान
आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ मलकीति पुत्र करनैल सिंह वासी पिरांवाली जिला हिसार के रूप मे हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
