Haryana: हरियाणा में सरपंच की दबंगई, बिजली घर में घुसकर जबरदस्ती चालू की गांव की लाइट...

 
Haryana: हरियाणा में सरपंच की दबंगई, बिजली घर में घुसकर जबरदस्ती चालू की गांव की लाइट...
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह जिले में सरपंच द्वारा दबंगई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, नूंह जिले के गांव घासेड़ा के सरपंच द्वारा बिजली घर में जाकर दबंगई की गई है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो में सरपंच इमरान अपने पंचों के साथ गांव में बने बिजली सब स्टेशन में कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर रहा है। साथ में धमकी देते हुए सरपंच कह रहा है कि सभी गांवों की बिजली सप्लाई काटो, सिर्फ घासेड़ा गांव की सप्लाई चालू करें। Haryana News बड़ा हादसा टला मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच ने इस दौरान जबरन अपने गांव की बिजली सप्लाई को चालू कर दिया। हालांकि गनीमत रही कि उस दौरान बिजली की लाइन पर कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक, वहीं 33 केवी ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो सकता था। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। मामला 8 जून का है। बिजली कर्मियों ने सरपंच के इस व्यवहार पर आंदोलन की धमकी दी है। सरपंच के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दी गई है। Haryana News सरपंच बोला- जानकारी के मुताबिक, बिजली घर में पहुंचे सरपंच के वायरल वीडियो में सरपंच कह रहा है कि मैने एक करोड़ रुपए की जमीन दी है। सिर्फ हमारे गांव की ही लाइट चलेगी। बिजली कर्मचारियों ने सरपंच को समझाया की ट्रांसफॉर्मर छोटा लगा हुआ है। अगर एक साथ सभी गांवों की लाइट चालू कर दी तो ट्रांसफॉर्मर लोड नहीं लेगा और खराब हो जाएगा। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, बिजली कर्मियों ने उनको बताया कि सभी गांवों का बिजली सप्लाई का टाइम टेबल बना हुआ है। उसी हिसाब से बिजली दी जाती है। इस पर सरपंच ने दबंगई दिखाते हुए घासेड़ा गांव की बिजली सप्लाई खुद ही चालू कर दी।