हरियाणा में करोड़ों की लागत से बदलेगी इन गांवों की तस्वीर, लोगों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा 

 
हरियाणा में करोड़ों की लागत से बदलेगी इन गांवों की तस्वीर, लोगों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा 

Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा के गांवों में कचरे के उचित प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 गांवों में डंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। कई ग्राम पंचायतों में शैड तैयार कर दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से करीब दो करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिसके तहत प्रत्येक डंपिंग स्टेशन के निर्माण पर 3.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन स्टेशनों पर गांवों से निकलने वाले कचरे को एकत्रित करने के साथ गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, गीले कचरे से कंपोस्टिंग प्रक्रिया के जरिए जैविक खाद तैयार की जाएगी, जबकि सूखे कचरे में शामिल प्लास्टिक, कांच और धातु जैसी सामग्री को रीसाइकिल इकाइयों तक भेजा जाएगा। इसके अलावा उपयोगी सूखे कचरे का इस्तेमाल सड़क निर्माण में भी किया जाएगा।

इन डंपिंग स्टेशन के निर्माण से गांवों में जगह-जगह कचरा जमा होने की समस्या पर अंकुश लगेगा और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने में मदद मिलेगी। वहीं गैर-पुनर्चक्रण योग्य कचरे को लैंडफिल व ऊर्जा उत्पाद में उपयोग करने के साथ ही इसे PWD विभाग को ग्राम पंचायत द्वारा बेचा जाएगा।

इससे ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि हो सकेगी और ग्राम पंचायत इस पैसे का उपयोग गांव के विकास में लगा सकेगी।