पंजाब की जनता जनार्दन ने लिया निर्णय मोदी जी के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प - बोले धनखड़
झज्जर, 26, जून। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं संविधान हत्या दिवस की 51वीं वर्ष गांठ पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के राष्ट्रीय संयोजक औमप्रकाश धनखड़ ने अमृतसर (ग्रामीण-2) में आयोजित आपातकाल विषयक कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानी बख्शी अरोड़ा को सम्मानित किया उनका आशीर्वाद लिया। लोकतंत्र सेनानी ने आपातकाल के दौरान लगभग एक वर्ष तक कारावास का कष्ट सहन किया। धनखड़ ने कहा कि ऐसे लोकतंत्र प्रहरियों की त्याग और संघर्ष की गाथा आज भी राष्ट्रनिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
धनखड़ ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का वह काला अध्याय है जिसने हमें यह संकल्प दिया कि राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सतत सजग रहना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। भाजपा के कार्यकर्ता इस कसौटी पर खरे उतरे हैं
इस उपरांत राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा अमृतसर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में सहभागिता कर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता-आधारित विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सार्थक चर्चा की।
धनखड़ ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और सामूहिक संकल्प के बल पर राष्ट्रसेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
अमृतसर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का जोरदार अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि स्नेह, आत्मीयता एवं संगठन के प्रति समर्पण का यह भाव सदैव प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के बोर्ड सदस्य राजीव अनेजा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूषण बजाज ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक के. डी. भंडारी , बिक्रमजीत सिंह चीमा तथा श्जगमोहन सिंह राजू सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
