बुलंदियों तक पहुंचाने में भिवानी-दादरी के लोगों ने दिया तन-मन-धन से साथ: कुलदीप बिश्नोई
भिवानी, 20 नवंबर। बुलंदियों तक पहुंचाने में भिवानी-दादरी के लोगों ने पूरे तन-मन-धन से साथ दिया है। भिवानी के लोगों का उन पर बहुत बड़ा अहसान है। यह बात पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने यहां बैंक कालोनी में एक शादी समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं का हालचाल जानते हुए कही। उन्होंने कहा कि 2004 के लोकसभा चुनाव में भिवानी-दादरी के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के पुत्र एवं पूर्व मंत्री स्व. सुरेन्द्र सिंह व अजय सिंह चौटाला को हराना में अपना पूरा सहयोग किया। जिसके कारण वे राजनीति में अपनी एक विशेष पहचान बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि वे पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और पुराने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर आगामी रणनीति तैयार करेंगे। इस अवसर पर जितेन्द्र भोलू ने कहा कि चौधरी कुलदीप बिश्नोई एक ऐसे नेता है, जोकि अपने कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान रखते हैं। इस अवसर पर सुरेश प्रजापति,मुकेश ढाणी माहू, सुमित भट्ट, अनिल शेषमा, देशमुख दादरवाल, मुकेश खटीक ने भी कुलदीप बिश्नोई का स्वागत किया।
