प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विधि रही प्रथम

 
 प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विधि रही प्रथम

सिरसा, 21 जुलाई।
जिला स्तरीय वन महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजकीय स्कूल खैरपुर में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए भी क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सिरसा जिला के विभिन्न स्कूलों के 57 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।  क्विज कंपीटिशन में जहां आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा विधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी स्कूल की छात्रा नेहा ने द्वितीय व चाहत ने तृतीय स्थान पाया।
कक्षा छह से आठवीं की पेंटिंग प्रतियोगिता में भाई कन्हैया शिक्षण संस्थान से आशना ने प्रथम, डीएवी स्कूल सिरसा की एंजल ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की किरतपाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। नौवीं से 12वीं के बीच हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद की कुमकुम को प्रथम स्थान मिला। इसी तरह पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारिया की शबनम द्वितीय और आरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वर्षा तृतीय रहीं। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार, वन राजिक सुधीर कुमार, हरिपाल, रविन्द्र सहित विभागीय स्टाफ व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी जागरूक किया।