हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगें ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

 
हरियाणा में बारिश के साथ गिरेंगें ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की चक्रवाती तूफान अर्नब का असर आज और कल हरियाणा में भी दिखेगा। इसके साथ ही वी भाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में बरसात और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, पलवल, नूह जिले में बरसात हो सकती है। इसके साथ -साथ यहां गरज-चमक के साथ 50 से 60 km/h की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, चक्रवात का असर दक्षिणी हरियाणा के जिलों में दिख सकता है। 31 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

आज 29 अक्टूबर को हरियाणा के मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 15 जिलों में गरज-चमक, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।

कल 30 अक्टूबर को हरियाणा के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 11 जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा।