हरियाणा के 8 जिलों में कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें मौसम का हाल
हरियाणा में कल यानी 20 अगस्त को उत्तरी जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना है। मौसम विभाग और कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कल उत्तरी हरियाणा के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण मानसूनी हवाएं सक्रिय रहेंगी।
उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, और करनाल में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी व पश्चिमी हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सोनीपत और पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावाी सिरसा, हिसार, फतेहाबाद में कल मौसम बादलवाई वाला रहने की संभावना है। यहां पर बारिश को लेकर कम ही उम्मीद है हालांकि बादलवाई दिनभर छाई रहेगी।
वहीं इसके तुरंत बाद यानी 21 अगस्त से पूरे राज्य में मानसून की रफ्तार और तेज होगी, जिसके लिए विभाग ने भिवानी, चरखी दादरी सहित कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
