Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम और बदलने वाला है। इसके साथ ही विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जना की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 29 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन राज्य के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व के जिलों 14 जिलों भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, रोहतक और नूंह में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान हरियाणा के औसत न्यूनतम तापमान में -1.4°C और अधिकतम तापमान में -1.1°C की गिरावट दर्ज की गई है।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6°C बालसमंद (हिसार) और फतेहाबाद में दर्ज किया गया।
वहीं, सिरसा में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा (-5.0°C) गिरावट देखी गई, जहां पारा 14.8°C दर्ज किया गया। हिसार में 15.7°C, करनाल में 15.5°C और नारनौल में 15.0°C न्यूनतम तापमान रहा। इसके विपरीत, फरीदाबाद 19.1°C के साथ रात में राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है की 28 व 29 अक्टूबर को होने वाली बारिश से दिन के पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।
