हरियाणा के इन जिलों में दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, मिनटों में तय होगा घंटों का सफर

 
 हरियाणा के इन जिलों में दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, मिनटों में तय होगा घंटों का सफर

हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब हरियाणा के कई शहरों में भी जल्द ही हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन दौड़ेगी। Haryana- दिल्ली के बीच दो और नए रूटों पर नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारियां तेज हो गई है।  

दिल्ली-पानीपत- करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बावल रैपिड रेल प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC)  केंद्र सरकार की मंजूरी लेने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा और हरियाणावासी नमो भारत ट्रेन में सफर कर सकेंगे। 


मिनटों में तय होगा घंटों का सफर, यात्रियों को मिलेगा फायदा
इन दोनों कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली से हरियाणा के कई शहरों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।  दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 136.3 किलोमीटर है।  

इस परियोजना के तहत हरियाणा में कुल 11 आधुनिक स्टेशन विकसित किए जाएंगे। इस रूट से सोनीपत, कुंडली और पानीपत जैसे शहरों से दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। कॉरिडोर के बनने के बाद दिल्‍ली से करनाल का सफर केवल 90 मिनट में तय होगा। 

बावल से दिल्ली पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 67 मिनट
इसके अलावा प्रस्तावित दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर से दक्षिणी हरियाणा के कई इलाकों को दिल्ली से जोड़ना आसान हो जाएगा। इस रूट में गुरुग्राम और मानेसर जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। इस कॉरिडोर से दिल्ली एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी बेहतर होने की उम्मीद है। 

अभी दिल्ली से बावल की दूरी तय करने में लगभग 3 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन इस नए कॉरिडोर के बनने के बाद यह सफर लगभग 67 मिनट में पूरा हो जाएगा। ये दोनों रूट चालू होने के बाद हरियाणा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही रोजाना सफर करने वाले लोगों का काफी समय भी बचेगा।