Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार गोवंश संरक्षण और गोशालाओं के विकास के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी के चलते प्रदेश की 629 गोशालाओं को 86 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस राशि का उपयोग गोशालाओं में चारे की व्यवस्था, शेड निर्माण, रखरखाव और अन्य आवश्यक कार्यों पर किया जाएगा। CM सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण और बेहतर देखभाल के लिए लगातार कदम उठा रही है।
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फार लोकल अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने और स्थानीय दुकानदारों तथा कारीगरों से सामान खरीदने से छोटे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
