हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार का बड़ा तोहफा, DA में की बढ़ोतरी

 
हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार का बड़ा तोहफा, DA में की बढ़ोतरी
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा राहत भरा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता (DA)-महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार की तर्ज पर यह बढ़ोतरी हुई है। राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब DA और DR की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। Haryana News

प्रभावी रहेगा

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार के इस फैसले का लाभ सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। आदेश में बताया गया है कि बढ़ा हुआ DA और DR मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके साथ ही जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का बकाया (एरियर) जून 2026 में जारी किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि DA/DR के भुगतान में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में गिना किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज किया जाएगा। Haryana News

राहत भरा कदम

मिली जानकारी के अनुसार, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता द्वारा जारी इस आदेश से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। आर्थिक महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इस निर्णय से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ाने और महंगाई के असर को कम करने के लिए यह कदम जरूरी था।