हरियाणा के इस जिले में 15 मई 2026 को होगी ई-ऑक्शन प्रक्रिया

 
हरियाणा के इस जिले में 15 मई 2026 को होगी ई-ऑक्शन प्रक्रिया

फरीदाबाद, 11 मई। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु सचिवालय परिसर, सेक्टर-12 फरीदाबाद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए स्थित कैंटीन एवं फोटो स्टेट बूथ के ठेके हेतु प्रस्तावित ई-नीलामी की तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित तिथि 13 मई 2026 के स्थान पर अब ई-नीलामी प्रक्रिया 15 मई 2026 तक कर दी गयी है।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित तिथि को ई-ऑक्शन पोर्टल पर तत्काल प्रभाव से अपडेट करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि इच्छुक आवेदकों एवं संबंधित पक्षों को समय पर जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।