हरियाणा के असंध में 100 बैड के अस्पताल का निर्माण जल्द होगा पूरा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सदन में दी जानकारी

 
हरियाणा के असंध में 100 बैड के अस्पताल का निर्माण जल्द होगा पूरा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सदन में दी जानकारी

 

चंडीगढ़ , 31 अगस्त - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि असंध विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 100-बैड वाले नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य 10 फरवरी 2028 तक पूरा होने की संभावना है।

स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।

आरती सिंह राव ने बताया कि उपरोक्त अस्पताल के निर्माण कार्य में देरी इसलिए हुई क्योंकि जिस स्थान पर नए भवन का निर्माण किया जाना थावहां पहले से अस्पताल चल रहा थाउस अस्पताल को बाद में खाली करके स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों के अनुसार एनसीआर  क्षेत्र में ग्रेडिड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) III और IV प्रतिबंधों के कारण भी निर्माण गतिविधियों पर रोक थी। इसी कारण निर्माण गतिविधियां नवंबर 2025 में शुरु हुई। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है और 15% कार्य पूरा हो चुका है। इस अस्पताल का निर्माण कार्य के 10 फरवरी 2028 तक पूरा होने की संभावना है।