केंद्र सरकार की योजनाओं व विकास कार्यक्रमों का समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा लाभ :- जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका
Jun 15, 2026, 21:34 IST
रोहतक, 15 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डïा, हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, जिला महामंत्री नितिन जैन, अजय खुंडिया, जिला पार्षद सुमन के अलावा नगराधीश शुभम व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी सहित अन्य प्रबुद्घ व पेशेवर वर्ग के व्यक्तियों ने केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होने से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना के साथ सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डïा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आया है और देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है। कार्यक्रम के अंत में नगराधीश शुभम ने उपस्थित प्रबुद्धजनों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरण कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।