गुरुग्राम में थार ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उछलकर 10 फीट दूर गिरे बाइक सवार, एक की मौत

 
गुरुग्राम में थार ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उछलकर10 फीट दूर गिरे बाइक सवार, एक की मौत

 

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोग हवा में उछलकर 10 फीट दूर जा गिरे।

इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। वहीं थार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
 

फरीदाबाद रोड पर हुआ हादसा

ये हादसा गुरुग्राम में फरीदाबाद रोड पर हुआ। हादसे में उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले मोहम्मद इदरीश की मौत हो गई। वहीं आशिक अली घायल है। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद नईम ने बताया कि वह दिल्ली के मालवीय नगर में रहते हैं और पीओपी-वाल पुट्टी का काम करते हैं। 

रेड लाइट पर खड़ी बाइक को मारी टक्कर

बीते शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त रंजित यादव के साथ बाइक पर सवार होकर M3M इलाके से काम खत्म कर मालवीय नगर लौट रहे थे। उनके ठीक आगे उनके रिश्तेदार मोहम्मद इदरिश और आशिक अली भी दूसरी बाइक पर चल रहे थे।

जैसे ही वह चारों फरीदाबाद रोड पर स्थित जैनपेक्ट ट्रैफिक लाइट के पास पहुंचे तो रेड लाल हो गई और उन्होनें अपनी-अपनी बाइकें रोक लीं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने इदरिश की बाइक पर टक्कर मारी दी।

टक्कर के बाद हवा में उछले बाइक सवार

टक्कर लगते ही इदरिश और आशिक अली हवा में उछलते हुए करीब 10 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरे। हादसे के बाद आरोपी थार चालक रुकने के बजाय मौके से फरार हो गया। 

एक की मौत, दूसरा घायल

मोहम्मद नईम और रंजीत यादव ने राहगीरों की मदद से इदरिश और आशिक को नारायण अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान इदरिश की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल आशिक अली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। 

थार चालक के खिलाफ केस दर्ज

फिलहाल पुलिस ने नईम की शिकायत पर अज्ञात थार चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने (हिट एंड रन) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।