हरियाणा में करोड़ों की लागत से इस नहर की बदलेगी तस्वीर, टेंडर किये आमंत्रित 

 
हरियाणा में करोड़ों की लागत से इस नहर की बदलेगी तस्वीर, टेंडर किये आमंत्रित 

Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। दक्षिण हरियाणा को अतिरिक्त पानी पहुंचाने के उद्देश्य से आर्वधन नहर के नवीनीकरण का अधूरा कार्य अब नई एजेंसियों के माध्यम से पूरा कराया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्य को पूरा करने के लिए हमीदा हेड पर छह हजार क्यूसेक क्षमता का हेड स्ट्रक्चर बनाने समेत कुल 15 कार्यों के टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इन कार्यों पर अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक,  इनमें पांच कार्य यमुनानगर और 10 करनाल सिंचाई विभाग के अंतर्गत आते हैं। जैसा की बताया जा रहा है की लंबे समय से लटकी इस परियोजना के करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि पुलों सहित कई महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे हैं। परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाना था।

आर्वधन नहर के नवीनीकरण के तहत इसकी क्षमता 4500 क्यूसेक से बढ़ाकर छह हजार क्यूसेक की जानी है। इससे दक्षिण हरियाणा में अतिरिक्त पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी। हमीदा हेड से करीब 22 किलोमीटर का हिस्सा यमुनानगर क्षेत्र में आता है, जबकि शेष नहर करनाल जिले के अंतर्गत है। हमीदा हेड से करनाल के मुनक हेड तक नहर की मौजूदा क्षमता 4500 क्यूसेक है।

मिली जानकारी के अनुसार, नहर के नवीनीकरण के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए परियोजना को 15 अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। प्रत्येक हिस्से का काम अलग एजेंसी से कराया जाएगा।

विभाग का प्रयास है कि नई एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और नहर में पानी का बहाव सुनिश्चित किया जा सके।

जैसा की बताया जा रहा है की नवीनीकरण का कार्य पहले जिस एजेंसी को सौंपा गया था, वह इसे निर्धारित समय में पूरा नहीं कर सकी। इसके बाद एजेंसी का टेंडर रद कर दिया गया। उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया सरकार के स्तर पर चल रही है।