Tehsildar Arrest: ढाई करोड़ के घोटाले के आरोप में तहसीलदार अमिता गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख, दारु पोस्ट पर हुई थी वायरल

 
Tehsildar Arrest: ढाई करोड़ के घोटाले के आरोप में तहसीलदार अमिता गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख, दारु पोस्ट पर हुई थी वायरल
Tehsildar Arrest: MP की KBC से चर्चा में आई तहसीलदार को हाल ही में पुलिस ने फ्रॉड केस में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हिस्सा ले चुकी महिला तहसीलदार फ्रॉड केस में गिरफ्तार हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, KBC में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठकर 50 लाख जीत चुकी अमिता सिंह तोमर को MP के ग्वालियर से 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। Tehsildar Arrest

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि अमिता सिंह तोमर को गुरुवार को बड़ौदा तहसील में 2021 में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें शिवपुरी की जेल में भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी के बताया, “बड़ौदा के सब डिविजनल पुलिस अधिकारी (SDOP) अवनीत शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने ग्वालियर के चंद्रवदनी नाका स्थित उनके घर से तोमर को गिरफ्तार किया। तोमर विजयपुर की तहसीलदार थीं, लेकिन कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बुधवार को उन्हें पद से हटा दिया था।” Tehsildar Arrest

जानकारी के मुताबिक,  उन्होंने ये भी जानकारी दी कि तोमर ने इससे पहले हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी अपील को खारिज कर दिया गया। अब तक इस मामले में 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। Tehsildar Arrest

मिली जानकारी के अनुसार,  अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक 2021 की बाढ़ राहत घोटाले में अब तक 22 पटवारियों (राजस्व अधिकारियों) और एक तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। इस घोटाले में आरोप है कि 2.5 करोड़ रुपये फर्जी बैंक खातों में गबन के इरादे से ट्रांसफर किए गए थे।