हरियाणा के सरकारी स्कूल में स्पोर्ट्स रूम को टीचरों ने बनाया 'बार', शराब की चुस्की लेते प्रिंसिपल ने पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर PT टीचर और लैब असिस्टेंट ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान लैब असिस्टेंट ने शराब की बोतल उनके ऊपर उंडेल दी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और चंदावली चौकी में दी गई है। वहीं, दूसरी ओर स्कूल की ग्राम सभा ने दोनों के स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
जानिए कार्यकारी प्रिंसिपल ने क्या कहा….
स्पोर्ट्स रूम में शराब
जानकारी के मुताबिक, गांव सोतई स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. अशोक बामनिया ने बताया कि वे जनवरी 2023 से स्कूल में कार्यरत हैं। शुक्रवार को करीब 1 बजे वे स्कूल का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जब वे स्कूल के पीछे बने स्पोर्ट्स रूम में पहुंचे, तो वहां PT टीचर रामजीत और लैब असिस्टेंट जितेंद्र शराब पीते हुए मिले। Haryana News
बोतल ऊपर उंडेली
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि पूरे कमरे में शराब की बदबू फैली हुई थी। दोनों ने गिलासों में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर रखी हुई थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया और मौके से शराब की बोतल उठाने की कोशिश की, तो जितेंद्र ने उनके ऊपर आधी भरी बोतल उंडेल दी। Haryana News
बैग में बोतलें मिलीं
जानकारी के मुताबिक, बामनिया ने बताया कि उन्होंने वहां रखे बैग की तलाशी ली, जिसमें शराब की दो बोतलें मिलीं—एक पूरी भरी हुई और एक आधी भरी हुई। इसके बाद उन्होंने पूरे स्टाफ को मौके पर बुलाकर स्थिति दिखाई। उन्होंने बताया कि रामजीत HKRN के माध्यम से करीब डेढ़ साल पहले स्कूल में नियुक्त हुआ था, जबकि लैब असिस्टेंट जितेंद्र काफी समय से स्कूल में कार्यरत है। दोनों ही कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट (संविदा) पर कार्यरत हैं। Haryana News
डिप्टी DEO बोले-
मिली जानकारी के अनुसार, डिप्टी DEO संदेश सोलंकी ने कहा कि डॉ. अशोक बामनिया की शिकायत मिली है। सोमवार को कमेटी बनाकर जांच की जाएगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, वहीं सदर थाना प्रभारी समेर सिंह ने बताया कि डॉ. अशोक बामनिया स्टाफ के साथ शिकायत देकर गए हैं। शिक्षा विभाग की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
