हरियाणा के इस जिले में करोड़ों की लागत से बनेगी तारकोल सड़क, एक हफ्ते में शुरू होगा काम

 
हरियाणा के इस जिले में करोड़ों की लागत से बनेगी तारकोल सड़क, एक हफ्ते में शुरू होगा काम

हरियाणा के कैथल जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। यहां राजौंद में करोड़ों की लागत से तारकोल सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। Haryana के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होनें कहां कि राजौंद क्षेत्र के लोगों की मांग पर सड़क निर्माण को लेकर निर्णय लिया गया है।

राजौंद में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से तारकोल की सड़क बनाई जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को आगामी एक हफ्ते के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है।

बता दें कि लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा आज शनिवार को कलायत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में राजौंद और कलायत क्षेत्र के लोगों व पदाधिकारियों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होनें कहा कि 10 हजार या इससे अधिक आबादी वाले गांवों को महाग्राम योजना के तहत शामिल किया गया है।

प्रदेश में करीब 150 गांव इस योजना के अंतर्गत आते हैं। राजौंद भी इस योजना में शामिल है। योजना के तहत शहरों की तर्ज पर सीवरेज, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजौंद में सीवरेज व्यवस्था बिछाई जा चुकी है। अब राजौंद वासियों और पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा की मांग को ध्यान में रखते हुए सड़क को तारकोल से बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण शुरू करवाया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने और गुणवत्ता में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए है।