Surajkund Fair: हादसे के बाद भी सूरजकुंड मेले में उमड़ी भीड़, रविवार को पहुंचे 2.25 लाख लोग

 
haryna news
 Surajkund Fair: हरियाणा के फरीदाबाद में सुरजकुंड क्राफ्ट्स मेले में  रविवार को भी बहुत भारी भीड़ रही। जबकि शनिवार को मेले में झूला हादसे में इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। मेले में इतनी भीड़ उमड़ी की लोगों को खड़े होने के लिए जगह कम पड़ गई। 

अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को यहां लगभग 50 हजार लोग आए थे, वहीं रविवार को दोपहर दो बजे तक  2,25,000 से अधिक आगंतुक दर्ज किए जा चुके थे। भीड़ को देखते हुए मेले में अतिरिक्त गेट खोले गए।

9वें दिन की शुरुआत में ड्यूटी के दौरान हादसे में मारे गए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों के मुताबिक दोपहर 3 बजे के बाद स्टेज एरिया पूरी तरह भर गया। झूला हादसे के बाद एहतियात के तौर पर स्विंग एरिया को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाकी सभी सांस्कृतिक, क्राफ्ट, फूड और मनोरंजन गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।

शनिवार को हुआ था हादसा
बता दें कि शनिवार शाम करीब 6 बजे झूला जमीन पर गिर गया था। उस समय झूले पर 19 लोग सवार थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। इस हादसे में इंस्पेक्टर जगदीश की मौत हो गई। इससे पहले मेले में एक गेट गिरने से दो लोग घायल हुए थे।