25 वर्ष से अधिक की सेवाएं देने के उपरांत अधीक्षक कर्मवीर सेवानिवृत
रोहतक, 30 जून: सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के स्थानीय कार्यालय में अधीक्षक के पद पर कार्यरत कर्मवीर आज 25 वर्ष से अधिक की सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी संजीव सैनी, आरपीएलओ पारूलता एवं स्टाफ के समस्त सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर भावपूर्ण विदाई दी।
संजीव सैनी ने सेवानिवृत्त अधीक्षक कर्मवीर के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे समाज व परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। आरपीएलओ पारूलता ने अधीक्षक की सेवाओं का उल्लेख किया। जाट शिक्षण संस्था के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह नांदल, बलराज नांदल, संजय राठी ने भी अधीक्षक कर्मवीर की सेवानिवृति पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधीक्षक के परिजन, आरपीएलओ कार्यालय के अधीक्षक कुलदीप राठी स
हित जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय का समस्त स्टाफ व आरपीएलओ का स्टाफ मौजूद रहा।
