सुनील वर्मा नंबरदार बने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सामाजिक कार्यकत्र्ता

 
सुनील वर्मा नंबरदार बने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सामाजिक कार्यकत्र्ता

सुनील वर्मा नंबरदार शिक्षा बोर्ड के सामाजिक कार्यकत्र्ता नियुक्त

सुनील वर्मा नंबरदार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में अपना कार्यभार संभाला

भिवानी, 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने सांसद धर्मबीर सिंह के मीडिया सलाहकार एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का तीसरी बार सामाजिक कार्यकत्र्ता नियुक्त किया है। नंबरदार ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता,  शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सांसद धर्मबीर सिंह, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर धूपड़, शिक्षा बोर्ड के सचिव दीपक बाबूलाल कारवा, भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक आदि का आभार व्यक्त किया है। नंबरदार ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनको जो तीसरी बार जिम्मेवारी दी है, उसका पूरी तरह स निवर्हन किया जाएगा और शिक्षा बोर्ड में समय-समय पर होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढक़र भाग लिया जाएगा। नंबरदार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्हें जिला प्रशासन भिवानी द्वारा रिकार्ड 14 बार सम्मानित किया है। हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें रिकॉर्ड 6 बार कष्ट निवारण समिति का सदस्य भी मनोनीत किया जा चुका है। इसके अलावा नंबरदार हरियाणा शिक्षा बोर्ड में सी.एम.विंडो इंचार्ज भी रह चुके हैं। सुनील वर्मा नंबरदार की नियुक्ति पर प्रजापति महासभा के अध्यक्ष रोहताश वर्मा, जय भगवान लांगयान ठेकेदार, विक्रम लहकेरा, मनोज तिगड़ाना, प्रो.भूपेंद्र चौहान, मा.मुरारी लाल वर्मा, भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, जयराज बिढलान, प्रो.देवेंद्र कुमार, डा.साहिल वर्मा पशु चिकित्सक ने भी हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है।