Success Story: हरियाणा की बेटी ने UPSC में लहराया परचम, चौथे प्रयास में कीर्ति ने हासिल किया 304वां रैंक
हाल ही में UPSC की परीक्षा परिणाम आया जिसमें हरियाणा के पानीपत की कीर्ति ने UPSC की परीक्षा में 304वां रैंक हासिल कर इस बात को सच कर दिया है। Success Story
संघर्ष से सफलता तक
कीर्ति ने यह मुकाम अपने चौथे प्रयास में हासिल किया है। उन्होंने बताया कि पिछले प्रयासों में जब असफलता हाथ लगी, तो वह काफी निराश हुई थीं। लेकिन उनके मन में UPSC क्लियर करने का सपना अटूट था। अ
उपलब्धियों से भरा
कीर्ति एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जहां शिक्षा और सेवा का माहौल पहले से ही मौजूद है। पिता जोगिंद्र सिंह, रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। माता मंजू रानी, काबड़ी गांव के सरकारी स्कूल में हिंदी की अध्यापिका हैं। भाई आशीष, गृह मंत्रालय (MHA) में बतौर DSP तैनात हैं। भाभी मुनमुन चौधरी, गुरुग्राम में जज के पद पर कार्यरत हैं।
छोटी बहन सुकीर्ति, कुरुक्षेत्र के आदेश मेडिकल कॉलेज से MBBS कर रही हैं। कीर्ति खुद भी पिछले 2 साल से पावरग्रिड में लीगल ऑफिसर के रूप में सेवाएं दे रही हैं। Success Story
कभी टूटने नहीं दिया हौसला
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कीर्ति भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, जब-जब मैं असफल हुई, माता-पिता ने मुझे गिरने नहीं दिया। उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और मुझ पर भरोसा जताया।
