Success Story: हरियाणा की डॉ. अंकिता ने लहराया UPSC में परचम, कड़ी मेहनत से हासिल की 442वीं रैंक

 
Success Story: हरियाणा की डॉ. अंकिता ने लहराया UPSC में परचम, कड़ी मेहनत से हासिल की 442वीं रैंक
UPSC Success Story: मेहनत करने वाले इतिहास जरूर रचते है। मेहनत की कलम से लिखी गई कहानियाँ अक्सर चर्चा का विषय जरूर बनती है। हरियाणा के झज्जर जिले के गांव पहाड़ीपुर की रहने वाली डॉ. अंकिता सिवाच ने UPSC की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। 

डॉ. अंकिता सिवाच ने UPSC परीक्षा में 442वीं रैंक हासिल की है। डॉ. अंकिता सिवाच वर्तमान में अपने परिवार के साथ रोहतक शहर के सेक्टर-4 में रहती हैं। UPSC Success Story

डॉ. अंकिता सिवाच ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रोहतक के मॉडल स्कूल से प्राप्त की,जहां से उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने खानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की। 

बताया रोल मॉडल

डॉ. अंकिता सिवाच ने मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखा। इसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और दूसरे प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली। UPSC Success Story

डॉ. अंकिता सिवाच की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का भी अहम योगदान रहा है। उनके पिता रणवीर सिवाच शिक्षा विभाग में अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2022 में VRS लेने के बाद वे झज्जर जिले के गांव लकड़िया में जीवन ज्योति स्कूल का संचालन कर रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। वहीं उनकी माता कमला MDU में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। UPSC Success Story

सफलता का संदेश

डॉ. अंकिता सिवाच के भाई शिवम सिवाच ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की है और हाल ही में दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। डॉ.अंकिता सिवाच ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया है कि यदि इंसान पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़े तो सफलता जरूर मिलती है।