गुरुग्राम के PG में छात्र ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, डेडबॉडी सड़ने पर मालिक को पता चला 

 
गुरुग्राम के PG में छात्र ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, डेडबॉडी सड़ने पर मालिक को पता चला 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में बास कुशला गांव स्थित एक PG में युवक का गला सड़ा शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, उसका शव फंदे पर लटका हुआ था और बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को कॉल की। पुलिस ने रूम का दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय युवक अंकित के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नारनौल के खामपुर गांव का रहने वाला था और कुछ समय से एमबीबीएस (MBBS) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब श्रीकृष्ण PG के कमरे से बदबू आने लगी। अन्य किराएदारों और PG संचालक ने जब इसकी जांच की, तो अंकित का कमरा अंदर से बंद पाया गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए संचालक ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर अंकित का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, शव करीब चार से पांच दिन पुराना है, जिससे पूरी तरह गल चुका था।