हरियाणा में सोशल मीडिया संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन तैयार कर रहा लिस्ट

 
हरियाणा में सोशल मीडिया संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रशासन तैयार कर रहा लिस्ट

Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नगर निगम फरीदाबाद ने अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग के बढ़ते मामलों पर सख्ती दिखाते हुए सोशल मीडिया पर ऐसे विज्ञापन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, निगम कमीश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर अवैध प्लॉट और फ्लैट बेचने से जुड़े भ्रामक विज्ञापनों की लगातार जांच की जा रही है।

सूची हो रही तैयार 

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा ऐसे सभी सोशल मीडिया पोस्टों की सूची तैयार कर उनका विश्लेषण किया जा रहा है। संबंधित मामलों को फील्ड अधिकारियों को भेजा गया है और जांच में जो भी व्यक्ति या संस्था दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

कमीश्नर ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बसने नहीं दिया जाएगा। यदि कहीं अवैध निर्माण या प्लॉटिंग पाई जाती है तो उसे कानून के तहत ध्वस्त किया जाएगा।

फंसते है लोग

जानकारी के मुताबिक, निगम ने यह भी बताया कि कम कीमत का लालच देकर लोगों को फंसाने वाले विज्ञापनों से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे मामलों में निवेश करने पर नागरिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। Haryana News

सूची तैयार

मिली जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी दी कि भ्रामक विज्ञापन करने वाले सोशल मीडिया संचालकों और संबंधित व्यक्तियों की सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। Haryana News

मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध संपत्तियों के प्रचार-प्रसार या बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत FIR दर्ज की जाएगी।