हरियाणा में STF टीम की बड़ी रेड, 25 हजार जिंदा कारतूस समेत आरोपीयों और एक महिला को किया गिरफ्तार

 
 हरियाणा में STF टीम की बड़ी रेड, 25 हजार जिंदा कारतूस समेत आरोपीयों और एक महिला को किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहद टोल पर STF रोहतक ने बड़ी रेड की है। इस रेड के दौरान STF टीम को टाटा हैरियर गाड़ी से करीब 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। 

इतनी भारी मात्रा में 32 बोर और 315 बोर के कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। इस रेड के दौरान गाड़ी में सवार कई आरोपी समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल के पास STF ने की कार्रवाई।

DSP शमशेर दहिया और इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया की अगुवाई में हुई रेड।

सूत्रों का दावा, सिरसा के एक गन हाउस से कारतूस खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे आरोपी।

यूपी चुनाव से पहले कारतूसों की सप्लाई के कथित नेटवर्क की जांच में जुटी STF

पिछले काफी समय से STF की रडार पर थे आरोपी।

इतनी बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।

STF के वरिष्ठ अधिकारी आज कर सकते हैं पूरे मामले का खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस की संभावना।

25 हजार कारतूसों की बरामदगी से हथियारों की अवैध सप्लाई के नेटवर्क पर उठे सवाल।