हरियाणा के गुरुग्राम में STF ने किया एनकाउंटर, गैंगस्टर दीपक नांदल के शूटर के पैर में लगी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, निलेश की गिरफ्तारी से गैंग की कई योजनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है। ठीक होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। मयंक चावला के शोरूम पर फायरिंग के बाद विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी ली थी।
चार आरोपी पहले गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, मामले में पुलिस के हाथ आया निलेश पांचवां आरोपी है। इससे पहले STF ने बहादुरगढ़ के रहने वाले तीन शूटरों और गुरुग्राम पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया था। यह फायरिंग रंगदारी वसूली के इरादे से की गई थी।
यहां एनकाउंटर
मिली जानकारी के अनुसार, STF अधिकारियों ने बताया कि दीपक नांदल गैंग सक्रिय रूप से गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में फायरिंग, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। STF को अलसुबह सूचना मिली थी कि फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी फ्लाईओवर के पास एक शूटर मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक, STF टीम जब आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ में निलेश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
