Haryana: हरियाणा में इस स्टेट हाईवे पर कब्जा, ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े कर लोगों ने बनाई दीवार
Jun 10, 2025, 13:22 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिहोवा में स्टेट हाईवे नंबर 6 पर कब्जा कर लिया। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ाकर उन्होंने बीच सड़क पर दीवार बनानी शुरू कर दी। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अभी लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, किसान का आरोप है कि PWD ने सन 1987 में मेरी 22 मरले जमीन पर बिना PWD ने बिना मुआवजा दिए जमीन पर सड़क बना दी थी। मैं 3 बार कोर्ट से केस जीत चुका हूं। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक मुझे इसका मुआवजा नहीं मिला है। परेशान होकर कब्जा करने का फैसला किया है। 2013 में पिहोवा कोर्ट ने आदेश दिया कि 6 महीने में या तो किसान को मुआवजा दें या फिर सड़क को हटा लें। Haryana News जानकारी के मुताबिक, सरकार के आपत्तियां खारिज होने के बाद 2018 में कोर्ट ने कब्जा दिलवाया। इसके बाद सरकार हाईकोर्ट गई, जहां भी उनकी याचिका खारिज हो गई। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, किसान ने कहा कि 2023 में मैंने सड़क पर कब्जा लेने की कोशिश की। तब SDM ने कहा कि 2 चार दिन में मुआवजे के रुपए दे देंगे। उनके आश्वासन पर सड़क से ईंटें हटाईं। फिर भी मुआवजा देने की बजाय वे कोर्ट में चले गए। Haryana News वकील बोले मिली जानकारी के अनुसार, बलविंद्र के वकील मिथुन अत्रि ने बताया कि सरकार ने कोर्ट के आदेशों की लगातार अनदेखी की। Haryana News जानकारी के मुताबिक, बार-बार आश्वासन दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब सेशन कोर्ट से भी सरकार की अपील खारिज हो चुकी है।
