Special Train: हरियाणा- मुंबई का सफर होगा आसान, होली पर इन 2 स्पेशल ट्रेनों को मिली हरी झंडी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन का कहना है कि जिन ट्रेनों के विस्तार को हरी झंडी दिखाई गई है उनके ठहराव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन ट्रेनों का पहले की तरह निर्धारित स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव जारी रहेगा।
मुंबई सेंट्रल- भिवानी- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन
अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09001/ 02, मुंबई सेंट्रल- भिवानी- मुंबई सेंट्रल द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार कर होली पर्व पर ज्यादा भीड़ से निपटने के लिए इंतजाम किया गया है। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 3-27 मार्च तक और भिवानी स्टेशन से 4- 28 मार्च तक संचालित होगी।
बांद्रा टर्मिनस- भिवानी- बांद्रा टर्मिनस
इसके अलावा ट्रेन नंबर 09005/ 06, बांद्रा टर्मिनस- भिवानी- बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में भी विस्तार किया गया है। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 4 से 25 मार्च तक और भिवानी से 5- 26 मार्च तक चलाई जाएगी।
