Special Train: रेल यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! मार्च तक बढ़ा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
Feb 5, 2026, 21:26 IST
Special Train: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 7 जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन अब मार्च तक बढ़ा दिया है। होली को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। इनमें हिसार से इनमें हिसार से खडकी-वलसाड के बीच चलने वाली ट्रेन भी शामिल हैं। इससे पहले इन्हें फरवरी माह के अंत तक संचालित करना था।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन का कहना है कि रेलवे ने सप्ताह ट्रेनों की समीक्षा की। जिसके बाद होली पर्व को देखते हुए मार्च महीने तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है।
इन ट्रेनों का हुआ विस्तार
उन्होंने बताया कि बीकानेर-साईनगर शिरडी, हिसार-खडकी और वलसाड, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-दौंड, अजमेर-सोलापुर स्पेशल ट्रेनें शामिल है। जिनके समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
