Special Train: खाटूश्याम जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा
Feb 16, 2026, 08:27 IST
Special Train: हरियाणा से खाटूश्याम जानें वालों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि वार्षिक फाल्गुनी मेले में श्रद्धालुओं कि भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मदार- रोहतक- मदार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 16 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगी। इससे हरियाणा और राजस्थान के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।
यह रहेगा शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने का कहना है कि ट्रेन नंबर 09639, मदार- रोहतक स्पेशल ट्रेन रोहतक से सुबह साढ़े 4 बजे रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09640, रोहतक- मदार स्पेशल ट्रेन रोहतक से दोपहर 01.20 बजे रवाना होकर रात 10.35 बजे मदार पहुंचेगी।
यह ट्रेन बीच रास्ते यह ट्रेन किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 7 जनरल कोच और 2 गार्ड सहित कुल डिब्बों की संख्या 9 रहेगी।
