विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की अवधि बढ़ाई गई

 
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की अवधि बढ़ाई गई

हिसार, 14 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित सभी गतिविधियां निर्धारित तिथियों के अनुसार संपन्न की जाएंगी। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य अब 24 जुलाई, 2026 तक जारी रहेगा। इसी अवधि तक मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थीकरण का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई, 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। इसके उपरांत 31 जुलाई से 30 अगस्त, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा।