आमजन की समस्याओ के शीघ्र समाधान में महत्तवपूर्ण सिद्ध हो रहे समाधान शिविर : सीटीएम अंकित कुमार
फरीदाबाद, 19 नवंबर।हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की। उन्होंने नागरिकों की समस्याए सुनी तथा मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को इनके निपटारे बारे आदेश दिए।
सीटीएम अंकित कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान शिविर इसी उद्देश्य के साथ प्रभावी रूप से संचालित किए जा रहे हैं, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीटीएम अंकित कुमार ने बताया कि समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें खेल विभाग की 1, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की 1, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की 1, श्रम विभाग की 1, नगर निगम (एमसीएफ) की 1, राजस्व विभाग की 2 तथा सेवा विभाग की 1 शिकायत शामिल हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सीटीएम अंकित कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम प्रशासन उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन भी इसी भावना के साथ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल रही है।
समाधान शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।