हरियाणा में यहां बनेगा सिक्स-लेन Ring Road, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण
यह परियोजना जिला के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाली है। उन्होंने बताया कि यह बाईपास नारनौल में बन रहे इंटीग्रेटेड मल्टी-माडल लाजिस्टिक हब व महर्षि च्यवन मेडिकल कालेज के साथ सीधे जोड़ने का काम करेगा, जिससे भविष्य में औद्योगिक गतिविधियों में इजाफा होगा।
इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण
बैठक के दौरान उपायुक्त ने भू-अधिग्रहण की प्रगति का जायजा लिया और बताया कि अमरपुर जोरासी, बशीरपुर, गहली, कोरियावास, कुलताजपुर, टहला, मकसूसपुर, थाना और रघुनाथपुरा जैसे गांवों की जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बिजली निगम, सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपस में समन्वय स्थापित कर रास्ते में आने वाली बाधाओं और बिजली लाइनों के स्थानांतरण का कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करें।
कैप्टन मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि लगभग 11.96 किलोमीटर लंबे बाईपास के बनने से यात्रा के समय में 30 मिनट तक की बचत होगी और शहर के चारों तरफ एक मजबूत रिंग रोड का जाल बिछ जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के इस प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार तथा बिजली निगम के एक्सईएन सरताज सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
