सिरसा : SLC लेने पहुंचे अभिभावक के साथ मारपीट, स्कूल संचालक पर गंभीर आरोप
शिकायत के अनुसार, संदीप कुमार 2 मई 2026 को अपने भतीजे की स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) लेने संस्कार वैली पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि स्कूल संचालक प्रदीप बाना ने पहले SLC देने से मना किया और बाद में गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अभिभावक ने इसका विरोध किया और वीडियो बनानी शुरू की, तो आरोपी ने उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई।
पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उन्हें शारीरिक और मानसिक क्षति पहुंची है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि आरोपी स्कूल संचालक पर कुछ वर्ष पहले सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप भी लगे थे, हालांकि वह मामला पंचायत स्तर पर निपटा दिया गया था। वहीं, स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि स्कूल में निर्धारित मान्यता से अधिक कक्षाएं चलाई जा रही हैं।
पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक स्तर पर भी इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है।
