Sirsa News: सतलुज पब्लिक स्कूल में भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, खेलों का किया गया आयोजन

 
Sirsa News: सतलुज पब्लिक स्कूल में भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, खेलों का किया गया आयोजन

सिरसा 30 जुलाई। आज सतलुज पब्लिक स्कूल ने खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए स्कूल  में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भव्य उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्माननीय सदस्यों श्री नवजीत सिंह सरकारीया एवं श्रीमती रीतिका सरकारीया द्वारा रिबन काटकर किया गया।

Sirsa News: सतलुज पब्लिक स्कूल में भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, खेलों का किया गया आयोजन ै

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं अरदास के साथ हुआजिसने भारतीय संस्कृतिआध्यात्मिक मूल्यों तथा सनातन परंपरा के प्रति विद्यालय की गहरी आस्था को दर्शाया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गयाजिनमें बास्केटबॉल बैडमिंटनवॉलीवालस्केटिंग सहित अनेक खेलों का प्रदर्शन एवं प्रतियोगिताएँ आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साहअनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Sirsa News: सतलुज पब्लिक स्कूल में भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, खेलों का किया गया आयोजन ््ेे

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नवजीत सिंह सरकारीया ने कहा कि सतलुज पब्लिक स्कूल केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहींबल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। यह नवीन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विद्यार्थियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

Sirsa News: सतलुज पब्लिक स्कूल में भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, खेलों का किया गया आयोजन11

विद्यालय सदैव अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्यस्वस्थ जीवनशैली और आने वाली पीढिय़ों के समग्र विकास के लिए समर्पित रहा है तथा भविष्य में भी शिक्षा और खेल के क्षेत्र में ऐसे ही नए आयाम स्थापित करता रहेगा।