Sirsa News: पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत: चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट

 77 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव के तहत गांव जोगीवाला में, कार्यक्रम आयोजित, चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
 
Sirsa News: पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत: चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट



सिरसा, 07 अगस्त।
पर्यावरण संरक्षण आज देश ही नहीं पूरे विश्व की जरूरत है। इसलिए हमारे जीवन में पेड़ों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। पेड़ों के प्रति हमारे पूर्वजों की भी वैज्ञानिक सोच थी, वे पेड़ों के महत्व को समझते थे। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम मुहिम चलाई, जिसे प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अभियान के रूप में लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। यह बात हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट ने शुक्रवार को गांव जोगीवाला में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए कही।

इस अवसर पर उन्होंने स्टेडियम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। उनके साथ सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान गुरूग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को भी एलईडी के माध्यम से लाइव दिखाया गया।  


चेयरमैन ने कहा कि प्रदेश में पौधारोपण अभियान के तहत लाखों पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व रखते है। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भागीदार बनें।


जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि केवल पौधा लगाएं ही नहीं बल्कि उसका बच्चे के तरह पालन-पोषण भी करें। उन्होंने कहा कि जब एक पौधा एक पेड़ का रूप लेता है,तो वह कई पीढिय़ों तक अपना लाभ देता है। इसलिए हर व्यक्ति किसी न किसी विशेष अवसर पर पौधारोपण जरूर करे। वन विभाग की ओर से पौधा भेंट कर मुख्यातिथि सहित सभी गणमान्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम राजेन्द्र सिंह, वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार, सीएमजीजीए पुरु रोहिल्ला, वन विभाग से रेंज अधिकारी हरिपाल, हनुमान कुंडू, संदीप सहारण, भगवान सिंह, अमीरचंद मेहता, निताशा सिहाग, सरपंच समेस्ता बैनीवाल, नंदलाल बेनीवाल, रविन्द्र चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।